हरियाणा/ (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख):। हरियाणा के नारनौल में बुधवार को बिजली मंत्री रणजीत चौटाला को शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ गया। वे यहां ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में आए थे। जहां अचानक बिजली गुल हो गई। करीब 15 मिनट तक हॉल में अंधेरा छाया रहा। हालात यह हो गए कि अफसर मोबाइल की लाइट में समस्याएं पढ़ने लगे।
उन्होंने अधिकारियों से बिजली गुल होने की जानकारी मांगी तो वे कहने लगे कि ए सी और माइक चल रहे है, शायद एल ई डी में खराबी आ गई है। जिसे ठीक कर देंगे।
बिजली गुल होने से मंत्री इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने दो-टूक कह दिया कि पहले अधिकारियों की क्लास लगा लूं, उसके बाद समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने इसकी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।
बिजली गुल होने से मंत्री इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने दो-टूक कह दिया कि पहले अधिकारियों की क्लास लगा लूं, उसके बाद समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने इसकी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।
ग्रीवेंस मीटिंग में अधिकारियों को निर्देश देते बिजली मंत्री रणजीत चौटाला।
ग्रीवेंस मीटिंग में अधिकारियों को निर्देश देते बिजली मंत्री रणजीत चौटाला।
शिकायत लेकर आए लोग बिजली जाने की की चर्चा करते दिखे
मंत्री का गुस्सा देख निगम के अधिकारियों ने कहा कि कोई फॉल्ट आ गया है, उसको वे तुरंत चैक करवाते हैं। बिजली गुल होने से मंत्री और अधिकारी ही नहीं बल्कि वहां आए लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। मीटिंग खत्म हुई तो सबकी जुबान पर यही बात थी कि बिजली मंत्री की मीटिंग में ही बिजली गुल हो गई।
आखिर में निगम के एक्सियन को बुलाकर लगाई फटकार
मीटिंग खत्म होने के बाद बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता को बुलाया। चौटाला ने उन्हें फटकारा कि वे लोगों की बातें नहीं सुनते हैं। लोगों की समस्याओं का समाधान भी नहीं कर रहे हैं। मंत्री ने अधिकारी से कहा कि उन्हें 10 दिन का समय दिया जाता है। वे अपने आप में सुधार नहीं करेंगे तो उनका तबादला कर दिया जाएगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cmfi