बीडीओ ने मतदाताओं के द्वारा किये गए ऑनलाइन आवेदन की जांच की

जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाके में चला मतदाताओं द्वारा दिये गए ऑनलाइन आवेदन का जांच अभियान

IMG-20221216-WA0076
 बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में शुक्रवार को मतदाताओं के द्वारा दिए गए आनलाइन आवेदन के भौतिक सत्यापन को लेकर जरमुंडी बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू के द्वारा अभियान चलाकर भौतिक सत्यापन किया गया। इसको लेकर जरमुंडी बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने प्रखंड क्षेत्र के खरबिल्ला, हथनामा, नोनीहाट, बनवारा पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांव में घर-घर जाकर प्राप्त आनलाइन आवेदन का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान बीडीओ श्री मुर्मू ने बताया कि जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के वैसे मतदाता जिन्होंने ऑनलाइन प्रपत्र छह, सात, आठ के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उसके वास्तविक भौतिक सत्यापन करने आनलाइन प्राप्त आवेदन को वास्तविक पाए जाने पर स्वीकृत करने, फर्जी पाए जाने पर अस्वीकृत करने को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि वास्तविक आवेदन को स्वीकृत किया जाएगा जबकि अगर किसी अन्य के द्वारा अथवा फर्जी तरीके से ऑनलाइन आवेदन किया गया हो तो उसे और स्वीकृत किया जाएगा। इसी को लेकर घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया। बीडीओ ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नौ नवंबर से 19 दिसंबर तक चलाए जा रहे मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस क्रम में मतदान केंद्रवार प्रपत्र- छह, सात व आठ को लेकर आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान बीडीओ ने ग्रामीणों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया एवं मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र में सुधार करने, नाम हटाने, नाम जोड़ने, विलोपित करने एवं अन्य कार्यों के लिए आनलाइन अथवा बीएलओ के माध्यम से कार्य कराने की बात कही। बताया कि आनलाइन ऐप के माध्यम से भी कार्य करना बेहद आसान है। बताया कि जरमुंडी प्रखंड से सैकड़ों आनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिन्हें घर घर जाकर सत्यापन करने का कार्य चल रहा है। इस मौके पर जेएसएस अरविंद कुमार, बीपीओ कन्हैयालाल झा, बीएलओ एवं अन्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mty7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *