बीडीओ ने किया मनरेगा एवं जेएसएलपीएस संचालित योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक

1

जामा I प्रखंड सभागार में आज सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव के अध्यक्षता में मनरेगा एवं जेएसएलपीएस संचालित योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पवन कुमार सिंह,आशा रोज हांसदा,जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मनाती सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में जेएसएलपीएस द्वारा चयनित बागवानी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि बृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत लाभुकों एवं प्लॉट का चयन किया जाना है लेकिन सरकार के द्वारा निर्गत मार्गदर्शिका के अनुसार एक लाभुक को एक एकड़ से ज्यादा का प्लांटेशन योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता है। साथ ही उनके द्वारा यह भी बताया गया कि वृक्षारोपण योजना अंतर्गत जिन लाभुकों का चयन किया जा रहा है या जिस प्लॉट पर बृक्षारोपण किया जाना है उसमें यह सुनिश्चित करें कि वहां पानी की सुविधा हो और लाभुक की सहमति शत प्रतिशत हो। इसके उपरांत ही योजना की स्वीकृति प्रदान की जा सकती है ताकि यह योजना धरातल पर सफल हो सके।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gj4m

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *