बीडीओ ने कुरहोबिन्दो पंचायत का किया औचक निरीक्षण

28 फरवरी तक सभी 103 लंबित आवास को पूर्ण करने का दिया निर्देश

IMG-20230203-WA0050
जमुआ।  जमुआ बीडीओ अशोक कुमार शुक्रवार को प्रखंड के कुरहोबिन्दो पंचायत का औचक निरीक्षण कर पंचायत में संचालित सभी तरह के योजनाओं का डोर टू डोर निरीक्षण किये।निरीक्षण के दौरान पंचायत में निर्माणधीन 103 प्रधान मंत्री आवास के लाभुकों से मिल कर आगामी 28 फरवरी तक पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया। बीडीओ कुमार ने बताया कि उक्त पंचायत में लम्बे समय से पीएम आवास बड़ी संख्या में लंबित है जिसे पूर्व में भी कई बार संबंधित लाभुकों को लिखित एवं मौखिक आदेश देने के बावजूद अब तक लाभुकों द्वारा आवास को पूर्ण नहीं किया गया। कहा कि आज पंचायत के ओरागारो, कुरहोबिन्दो, उखरशाल आदि गांवों के लाभुक भोला महतो,कविता देवी, सरिता देवी,राम किस्कु,लोप्सा मरांडी, बसिरुद्दीन अंसारी, बिनोद पंडित,फिरोज मियां, अजीज अंसारी,सद्दाम अंसारी सहित तीन दर्जन से अधिक लाभुकों के घरों में जाकर आवास का भौतिक रूप से निरीक्षण कर शीघ्र लाभुकों को आवास पूर्ण करने का निर्दश दिया गया। कहा कि लाभुक अगर 28 फरवरी तक आवास को पूर्ण नहीं करतें हैं तो संबंधित लाभुकों को सभी तरह के सरकारी सुविधाओं से तब तक वंचित रखा जाएगा। जब तक आवास को पूर्ण नही करवा दिया जाता। बीडीओ ने कहा कि अब यह शिलशिला नित्य जारी रहेगा कहा कि नित्य भिन्न भिन्न पंचायतों का दौरा कर पीएम आवास सहित अन्य सभी संचालित योजनाओं का निरीक्षण कर गति दिया जाएगा। मौके पर पीएम आवास के प्रखंड समन्वयक सुधीर कुमार,मुखिया प्रतिनिधि राजू यादव, पंचायत सचिव जयनारायण चौधरी, रोजगार सेवक हुसैन अंसारी, स्वयंसेवक शाहनवाज अंसारी एवं बसिरुद्दीन अंसारी सहित कई अन्य उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/y4cn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *