मृतक के मां को बीडीओ ने सौंपा 50 हजार का चेक

1

जामा प्रखंड क्षेत्र के बेदिया पंचायत के बिचकोड़ा गांव के मृतक अर्जुन सोरेन की मां चुड़की हांसदा को शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव ने 50 हजार रुपये का चेक देते हुए आर्थिक मदद किया। जानकारी के अनुसार तमिलनाडु से कार्य कर लौट रहे मजदूर अर्जुन सोरेन की मौत रानीपैड, आरकोरम में ट्रेन से फिसल जाने से सोमवार को हो गयी थी। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से शव को घर मांगने के लिये गुहार लगायी थी। जिसपर कार्यवाही करते हुए बीडीओ ने मृतक की मां को 50 हजार का चेक सौंपा। मौके पर एसबीएम समन्यवक विकास मिश्रा, संजीव कुमार, पंचायत सचिव अशोक मंडल उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wh6w

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *