जामा प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना,15वें वित्त, जल जीवन मिशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्य में प्रगति लाने और आधे अधूरे कार्य को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने पीएम आवास योजना में जिन लाभुकों को दोहरे किस्त का भुगतान हो गया है उन्हें अविलंब कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि जिस पंचायत में लक्ष्य के अनुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना एवं संचालित अन्य योजना में लंबित कार्य पूर्ण नहीं किया जायेगा तो संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर प्रभारी बीपीआरओ अशोक गुप्ता, सहायक अभियंता गुंजन राज, बीपीओ आशारोज हांसदा, प्रखंड समन्वय विकास मिश्रा, कनीय अभियंता विष्णु राज, विशाल गौरव, रंजन हेम्ब्रम, मानव कुमार सहित सभी पंचायत सचिव उपस्थित थे।