बीडीओ ने विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

3a
3
3b

जामा I जामा प्रखंड के सिमरा पंचायत के धनाडीह, पंचरुखी, सिमरा, बसबुटिया, चाचने एवं तपसी पंचायत के तपसी, लक्ष्मीपुर आदि गांवों में चल रहे प्रधानमंत्री आवास निर्माण, कुंवा, चापानल मरम्मत जैसे कार्यो का प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पंचरुखी गांव के किसन मिर्धा, हिरामुनि सोरेन के निर्माणाधीन आवास कार्य का जायजा लेते हुए लाभुको को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही देवी राय, जितेंद्र मांझी एवं बुलेश यादव के निर्माणाधीन कुँवा का भी निरीक्षण किया। मौके पर पंचायत सचिव व मुखिया को निर्देश दिया कि जो लाभुक राशि उठाकर कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं उनका आवास निर्माण कार्य अविलंब पूरा करवायें। बीडीओ ने खराब पड़े चापानल व जलमिनार को  मरम्मत करने का निर्देश दिया। मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के प्रखंड समन्वयक विकास मिश्रा, पीएमवाई प्रखंड समन्वयक असतिना सोरेन, पंचायत सचिव  सुनिल बास्की, मुखिया, स्वयंसेवक आदि मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/722a

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *