बीडीओ ने जरमुंडी प्रखंड परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

IMG-20221231-WA0012
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड परिसर में शुक्रवार प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने स्वच्छता अभियान चलाया। बीडीओ श्री मुर्मू ने प्रखंडकर्मियों को स्वच्छता व पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया। प्रखंडकर्मियों के साथ मिलकर प्रखंड परिसर स्थित सभी छोटे-छोटे पौधे, झाड़ियों व खरपतवार को हटाकर सफाई अभियान चलाया। बीडीओ ने बताया कि अनावश्यक झाड़ियों को हटाकर विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे को लगाया जायेगा। कहा कि हरा-भरा प्रखंड परिसर को आकर्षक बनाया जायेगा ताकि प्रखंड कार्यालय में आने वाले ग्रामीणों को प्रवेश के साथ ही नई अनुभूति हो। सभी पंचायत सचिव को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया। प्रखंड परिसर में विभिन्न पंचायत से आये लोगों को पेड़ लगाने व फूलों की खेती करने की सलाह दी। किसानों को कहा फूलों की खेती से न केवल वह जगह आकर्षक दिखता बल्कि व्यापक रूप से इसकी खेती करने से लोगों को इससे आर्थिक उपार्जन भी होता है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/aus4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *