हरियाणा/। अगर आप ऑनलाइन कैब का प्रयोग, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म, ऑनलाइन बैंकिंग, पेटीएम, जोमैटो जैसे ऑनलाइन एप्स का प्रयोग करते हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि 66.9 करोड़ लोगों का डाटा लीक हो चुका है। यह खुलासा साइबराबाद पुलिस ने किया है। साइबराबाद पुलिस ने देशभर में लगभग 67 करोड़ लोगों का डाटा चोरी होने के मामले में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विनय 24 राज्यों और 8 शहरों से संबंधित करीब 66.9 करोड़ व्यक्तियों, संगठनों के व्यक्तिगत और गोपनीय डाटा को चोरी करने, रखने और बेचने में कथित रूप से शामिल था।