राशन कालाबाजारी को लेकर लाभुकों ने सौंपा अधिकारी को आवेदन

जमुआ। प्रखंड में राशन घोटाला को लेकर ग्रामीण त्रस्त है। हजारो आवेदन के बाद भी गरीबो को समय पर समुचित राशन नहीं मिल पाता है। अभी तजा मामला लताकी पंचायत की है, जहा नवम्बर से अभी तक एक बार भी लोगो को राशन नहीं दिया गया है। राशन मिलने पर ग्रामीणों ने प्रखंड आपूर्ति विभाग जमुआ को आवेदन देकर जाँच कर करवाई करने का आग्रह किया है। डीलरों से परेशान ग्रामीणों को साथ पंचायत के मुखिया , उप मुखिया ,पंचायत समिति सदस्य सहित जिला परिषद् सदस्य का सहयोग मिला यही कारन है की खाद्य आपूर्ति विभाग को दिए आवेदन में सभी प्रतिनिधि के मोहर और हस्ताक्षर मौजूद है। कोरोना कल से मिलने वाला अतिरिक्त राशन कुछ महीने छोड़कर कही वितरण नहीं किया गया है एक बार का राशन देकर लाभुकों से दो बार अंगूठा लिया जाता रहा है। इस मामले को लेकर कई अख़बार ने प्रमुखता से आवाज उठाया ग्रामीणों ने भी कई बार आवेदन और धरना प्रदर्शन किया लेकिन नतीजा शून्य रहा। जमुआ प्रखंड राशन गबन में जिले में टॉप पर है यहाँ की जनता राशन के लिए बार बार आवाज उठा रहे है प्रखंड से लेकर जिला अधिकारियो को आवेदन देकर गुहार लगा चुके है लेकिन अभी तक किसी डीलर के खिलाप करवाई नहीं हुई है। जाँच के नाम पर विजिट कर मामले को दबा दिया जाता है। इससे साफ होता है की डीलर और अधिकारी के मिलीभगत से गरीबो के राशन का बन्दर बाट कर लिया जाता है और आवेदन कचरे के ढेर में जाता है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3zre

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *