आज जम्मू कश्मीर में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा 

भाजपा, आरएसएस की नफरत भरी विचारधारा के खिलाफ शुरू की यात्रा : राहुल गांधी



7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आरंभ हुई और 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ संपन्न होगी



यात्रा के माध्यम से सरकार को बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के प्रति आगाह भी किया जा रहा है

delhi bharat jodo yatra_1.png
कांगड़ा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के हिमाचल प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मानसर में प्रवेश पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्यों और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भव्य स्वागत किया। हिमाचल के सीमावर्ती गांव घटोटा में हिमाचल प्रदेश आगमन पर राहुल गांधी की उपस्थिति में पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजा वारिंग ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह को तिरंगा सौंपा। भारत जोड़ो यात्रा कांगड़ा जिला के इंदौरा क्षेत्र के मानसर टॉल प्लाजा से मलोट गांव तक लगभग 24 किलोमीटर पैदल यात्रा तय कर 19 जनवरी 2023 को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी।
हजारों लोगों एवं समर्थकों ने राहुल गांधी का प्रदेश में पहुंचने पर स्वागत किया और यात्रा में पूरे उत्साह एवं जोश से भाग लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3,570 किलोमीटर की यात्रा का नेतृत्व कर पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन में उमंग एवं नया जोश भर रहे हैं। यह यात्रा 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आरंभ हुई और 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ संपन्न होगी।
इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा आरंभ करने का उद्देश्य देश में एकता और सौहार्द का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि लगभग चार माह पूर्व कन्याकुमारी से शुरू की गई यह यात्रा भाजपा व आरएसएस की नफरत वाली विचारधारा के विरुद्ध है। इसके साथ-साथ यात्रा के माध्यम से सरकार को बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के प्रति आगाह भी किया जा रहा है
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jx3n

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *