मोहनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में शत प्रतिशत पूर्ण करने को लेकर सोमवार को प्रशिक्षुक आईएएस सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिमेष रंजन ने चार पंचायतों को पुरस्कृत किया। प्रखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तीनों पंचायत के पंचायत सचिवों को सम्मानित करते हुए बीडीओ ने कहा कि माह जनवरी में प्रखंड के 28 पंचायतों को प्रधानमंत्री आवास पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें सबसे पहले नयाचितकाठ पंचायत ने लक्ष्य से अधिक आवास पूर्ण कराया। दुसरे स्थान पर ताराबाद पंचायत जो शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया। तीसरे स्थान पर तुम्बाबेल पंचायत व चौथे स्थान पर घुठिया बड़ा आसान पंचायत रहा। इस दौरान नयाचितकाठ पंचायत के मुखिया अनिल कुमार साह व पंचायत सचिव लखीनारायण महतो, ताराबाद पंचायत के पंचायत सचिव विनय कुमार ठाकुर, तुम्बाबेल के जनसेवक मनीष कुमार सिंह व घुठिया बड़ा आसान के पंचायत सचिव धनंजय मंडल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों को माह फरवरी में आवास पूर्ण करने के निर्धारित लक्ष्य को शत् प्रतिशत पूर्ण करने को कहा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dx9r