सरकार के नियमों का नहीं किया जा रहा था पालन कक्षा 1 से 5 तक बंद रखने के बजाय रखा गया था खुला।
राजधनवार। थाना क्षेत्र के उपरेली धनवार में हुआ बड़ा हादसा। बच्चों के स्कूल ले जा रहे वाहन पलटने से एक बच्चे की हुई मौत। घटना उस वक्त हुई जब एक मैजिक फोर व्हीलर वाहन धनवार प्रखंड के जमरेडीह से स्कूली बच्चों को लेकर धनवार बाजार के सिनेमा रोड स्थित सिलिकॉन वैली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल जा रही थी। इस दौरान सरिया गिरिडीह मुख्य मार्ग के उपरेली धनवार के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें जमरेडीह ग्रामा के रवि रजक की छह वर्षीय पुत्री रीया कुमारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि वाहन पर सवार सभी बच्चे बाल बाल बच गए जिसे ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों को घर पहुंचा दिया गया। हालांकि इस दौरान चालक को भी चोटील होने की बात बताई जा रही है।इस की सुचना मिलते ही धनवार पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रसर कार्रवाई में जुट गई। इधर बच्चे की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि झारखण्ड सरकार
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा शीतलहरी के प्रकोप दृष्टिगत रखते हुए झारखंड राज्य के सरकारी विद्यालयों एवं गैर सरकारी विद्यालयों को कक्षा एक से पांचवीं कक्षा तक का शैक्षणिक कार्य दिनांक 14/01/2023 तक बंद रखने का निर्देश दिया गया था। जिसका खुलेआम उल्लंघन करते हुए शिक्षण कार्य को चलाता रहा। प्रत्येक दिन की तरह शैक्षणिक कार्य जारी रहा। आश्चर्य की बात यह है कि 4 किलोमीटर दूरी तय कर बच्चों को स्कूल ले जाया जा रहा था। पर धनवार पुलिस प्रशासन को एक बार भी नजर नहीं पड़ी । बता दे कि धनवार प्रखंड क्षेत्र में स्कूल वाहन पलटने का यह पहली घटना नहीं है।इससे पूर्व घोडथंम्भा थाना ओपी के निमाडीह के पास एक स्कूल वाहन पलटी थी जिसमें दर्जनों बच्चे घायल हो गए थे।इस बात को लेकर घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्कूल वाहन में क्षमता से अधिक यनी ठुश ठुश कर बच्चों को ले जाने के कारण इस तरह की घटना होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से तत्काल इस पर रोक लगा कि बात कही है ताकि इस तरह की घटना ना हो।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/p1ud