सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल

बासुकीनाथ। जरमुंडी थानान्तर्गत बासुकीनाथ-भागलपुर मुख्य मार्ग पर घोरटोपी के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 38 वर्षीय रामलाल राय के रूप में की गई। घायल युवक अपने गांव जरूवाडीह से हंसडीहा जा रहा था। वह नशे में धूत होकर बाइक चला रहा था। तेज गति में रहने के कारण घोरटोपी मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं बेहोश हो गया। आस-पास के ग्रामीणों द्वारा जरमुंडी थाना को इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलने पर जरमुंडी पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया। जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ey94

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *