दुमका में मनाई पंडित रघुनाथ मुर्मू की जन्म जयंती

1
1a

संंवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I संताल परगना प्रमंडल दुमका परिसर में शुक्रवार को पंडित रघुनाथ मुर्मू के जन्म जयंती मनाई। इस कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी संताली भाषा ऑल चिकी लिपी शिक्षा अभियान की बैनर तले हुई। ततपश्चात समिति के सदस्यों ने पंडित रघुनाथ मुर्मू के जीवनी पर प्रकाश डालें।साथ ही समिति के सदस्यों ने सात सूत्री मांगों को लेकर सरकार को एक ज्ञांपन सौंपा। संताली भाषा को झारखंड में ऑल चिकी को मान्यता देने, ऑल चिकी भाषा में शिक्षक बहाली करने, संताल परगना के सभी रेलवे स्टेशन पर संताली भाषा में लिखने, झारखंड में हिन्दी भाषा के साथ साथ संताली भाषा को राज्य भाषा का दर्जा देने, सभी सरकारी भवनों में हिन्दी के साथ साथ संताली भाषा में लिखने जैसी अहम मुद्दा उठाया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आनंद मुर्मू, जिलाध्यक्ष लोगेन सोरेन, जिला सचिव जगन हेंब्रम, कोषाध्यक्ष रघुनाथ मरांडी, सिमल बास्की, संतोष किस्कू, सुंदरी बास्की, रेखा हांंसदा, पुतुल हेंब्रम, सुमित्रा मुर्मू, शिबू किस्कू, सोनाधन बेसरा, संंतोषिनी किस्कू, बाबलू हांंसदा, चुंडा हेंब्रम, श्रीकांत सोरेन, भगन मुर्मू, संदीप किस्कू, अंचली किस्कू सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bfpi

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *