बीजेपी सांगठनिक जिला की नई कमिटी की घोषणा किए

जिलाध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर, वार्ता किए

16

रक्सौल। बीजेपी के नवमनोनित सांगठनिक रक्सौल जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के पद समय का काल पूर्ण हो जाने पर संगठन जिला रक्सौल के पदाधिकारियों सहित नगर कमिटी में भी फेर बदल किया है। इस नई कमिटी में कुछ नए चेहरे हैं तो कुछ को अन्य पद पर मनोनित किया गया है।  उक्त सारी जानकारी देने के लिए रक्सौल के नागा रोड स्थित बीजेपी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित करके श्री पांडेय ने इसकी घोषणा की, जिनके साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता ध्रूप प्रसाद भी रहे। इस दौरान नई कमिटी में मोर्चा जिलाध्यक्षों में जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष ई. प्रवीर रंजन को बनाया गया है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की कमान ज्योतिराज गुप्ता को दी गई है। वहीं किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव को मनोनित किया गया है। जिला अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष विकास शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अनिल जोशी, अनुसूचित जन जाति मोर्चा अध्यक्ष चंदेश्वर साह एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष की कमान सोहेल मंसूरी को सौंपा गया है। वहीं जिला उपाध्यक्षों में प्रदीप सर्राफ, अवध पटेल, धनजीत कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, राजू भगत, लालबाबू सिंह, सुरेंद्र तिवारी एवं रूबी श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। जिला महामंत्री की सूची में राजेश कुमार सिंह उर्फ भरत सिंह, रामएकबाल प्रसाद एवं अजय पटेल शामिल हैं। वहीं कोषाध्यक्ष का जिम्मा रमेश कुमार को दिया गया है, जबकि मंत्रियों की सूची में इस बार महिलाओं को भी शामिल किया गया है, इसमें युव मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. मनीष दुबे को भी शामिल किया गया है। बीजेपी जिला मंत्री पद के लिए डॉ. भावना चौहान, डॉ. सपना शर्मा, प्रो. मनीष दुबे, गंगा राम, अनुराधा शर्मा, सरिता राय व गिरजा देवी देवी शामिल हैं। इधर मंडल अध्यक्षों की सूची में कन्हैया सर्राफ दुबारा नगर अध्यक्ष का पद पर कायम हैं। इस कड़ी में रक्सौल ग्रामीण अध्यक्ष का जिम्मा मृत्युंजय सिंह को दिया है, जबकि कन्हैया सर्राफ पुनः नगर अध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे। आदापुर का जिम्मा नितेश पटेल, भवानीपुर से दिलीप कुशवाहा, रामगढ़वा पूर्वी से मनोज सिंह, रामगढ़वा पश्चिम से पुष्पेंद्र तिवारी, सुगौली नगर से रवि पासवान, सुगौली दक्षिण से महेश मिश्रा, सुगौली उत्तरी से मुरारी पांडेय, नरकटिया से अनिल तिवारी, छौड़ादानो से शंभू चौधरी, बनकटवा से श्याम सुंदर श्रीवास्तव एवं बंजरिया से दीपू चौरसिया को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय उर्फ भगत जी के साथ पार्षद रवि गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहें।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lvj0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *