गिरिडीह। गिरिडीह सदर प्रखंड स्थित परसाटांड़ पंचायत के हरीचक में स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति के निर्देशानुसार संगठनात्मक बैठक आयोजित किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने किया और संचालन जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाकर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि गिरिडीह ज़िला कमिटी, प्रखंड कमिटी से लेकर बूथ कमिटी से जुड़े ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यसमिति के निर्देशानुसार हरेक रचनात्मक,संगठनात्मक, आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को धारदार तरीके से सफल बनाने का काम किया है जिसकी चर्चा प्रदेश से लेकर केन्द्रीय कार्यसमीती में होती रहती है। आगामी 25दिसंबर को एक साथ दो राष्ट्रीय कार्यक्रम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जयंती दिवस व मन की बात को सफल बनाने हेतू बैठक आयोजित की गई है। आप सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर उक्त दोनों कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित करना है। आज तक हम सभी मन की बात को जहां समय मिलता था वहीं पर सुनते आ रहे थे मगर अब की बार मन की बात बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक रूप से सुनना और सुनाना है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी का जयंती दिवस को सुशासन दिवस के रुप में मनाना है। सभी मंडल अध्यक्ष को बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ 23दिसंबर को बैठक कर जानकारी साझा करें और सभी बूथ पालकों, अध्यक्ष व सचिव का नाम मोबाइल नंबर सहित सूची जिला कमिटी को उपलब्ध कराना है। गिरिडीह जिला में कुल 2300बूथ है सभी बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। पूरे ज़िला भर में 34मंडल अध्यक्ष हैं जिनको यह जिम्मेवारी दी जाती है कि 25दिसंबर को दिन के 11बजे से 12.30बजे तक प्रदेश कार्यसमिति द्वारा उपलब्ध वेबसाइट पर कार्यक्रम का कम से कम एक फोटो और ज्यादा से ज्यादा दो फोटो अपलोड करना है और बूथ संख्या बूथ का पता और कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की संख्या अपलोड करना है।
गिरिडीह सदर के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहबादी ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति द्वारा ज़ारी निर्देश का हम गिरिडीह के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से धारदार तरीके से अंजाम दिया है इस बार के कार्यक्रम को और भव्य तरीके से मनाना है।
सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मौर्या ने कहा कि वेबसाइट 11बजे से 12.30बजे तक ही खुलेगी। आप सभी उक्त समय के बीच कार्यक्रम आयोजित कर निर्देशानुसार फोटो, बूथ संख्या, बूथ का पता व कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की संख्या अपलोड करना है अगर किसी को भी कोई सलाह या मदद लेनी हो तो मुझसे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा श्याम प्रसाद व संदीप डगैच, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह महेंद्र वर्मा व निर्भय कुमार शाहबादी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री विनीता कुमारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनिल पासवान, विनय कुमार सिंह, चुनूकांत, यदुनंदन पाठक, दिनेश यादव,कामेश्वर पासवान, अशोक उपाध्याय व प्रदीप साहू, सांसद प्रतिनिधि बैजनाथ प्रसाद वर्मा गिरिडीह प्रखंड, कविता राज, रंजन सिन्हा, प्रविनचंद्र राय, अजय सिंह, मनोहर यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/a4a4