तिरंगा अभियान सफल बनाने में जुटे भाजपाई

दुमका। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी पिन्टु अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दुमका मंडल, जरमुंडी मंडल ठाड़ीहाठ मंडल, गोपीकांदर मंडल ने शनिवार को हर घर झंडा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिये बैठक किया। दुमका ग्रामीण मंडल के धधकिया स्थित राधा माधव मंदिर के बगल में मंडल अध्यक्ष गणपति पाल की अध्यक्षता में बैठक हुई्र। इस बैठक में झारखंड के पूर्व कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी शामिल हुइ्र। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकरूपता दिखाएं तथा राधा माधव मंदिर के पुजारी जगन्नाथ मिश्र भी कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान करेंगे
आजादी के अमृत महोत्सव 75 वर्ष को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जरमुंडी मंडल कमेटी ने बैठक किया। मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार की अध्यक्षता में किड्स वर्ल्ड तालझारी स्कूल में आयोजित इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लख्खी नारायण दत्ता, राम किशुन साह, ओमकार पाठक, उपाध्यक्ष बालकृष्ण पांडे, महामंत्री दिवाकर राणा, महामंत्री प्रशांत दत्ता, नवीन राव, मंटू राव, जनार्दन महतो, आनंदी मांझी, बबलू भुइर्, अशोक मोदी, सचिन राव, सुरेश यादव, लालधार यादव सोशल मीडिया संयोजक बनारसी, राम रतन बिहारी सिन्हा, सोनालाल यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष उपेंद्र शमार्, रंजीत गंधर्व, प्रदीप यादव, ठाकुर सिंह, रामदेव सिंह, बलराम यादव, सुनिल कुमार राव आदि उपस्थित थे।

गोपीकांदर डाक बंगला परिसर में 15अगस्त को लेकर हर घर झंडा/हर घर तिरंगा का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष नकुल साह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति कडबिंधा भाजपा कार्यालय मे मंडल अध्यक्ष निरंजन मंडल के अध्यक्षता में 75 वा अमृत महोत्सव पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें तिरंगा झंडा घर-घर में लगाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा प्रत्येक पंचायत में चार टोली बनाया गया जिसमें हर घर पर तिरंगा झंडा लगाने का निर्णय लिया गया जिसमें सभी मोर्चा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष संयोजक सहसंयोजक उपस्थित रहे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मू जी जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडे एसटी मोर्चा के अध्यक्ष विमलमरांडी प्रखंड महामंत्री दिलीप सेन जी उपाध्यक्ष सपन सेन जी किसान मोर्चा के अध्यक्ष सीताराम मंडल जी कृष्णा कांत मंडल जी उज्जवल दे जी अरुण नाग रिंकु मंडल महेंद्र मंडल सभी पंचायत के प्रभारी स प्रभारी संयोजक सहसंयोजक एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए सभी मंडल कमेटी के पदाधिकारी की बैठक का आयोजन किया गया है

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/luf1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *