पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी लिट्टीपाड़ा मंडल कार्यसमिति का बैठक लिट्टीपाड़ा डाक बंगला में मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से चर्चा बूथ कमेटी 51 कार्यकर्ता का बनाना है, प्रत्येक बूथ में दीवार पर पांच कमल फूल का चित्र बनाना है, महीना के अंतिम रविवार को मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम सूचना देने के लिए संयोजक, सह संयोजक बनाया गया। साथ ही बूथ कमेटी को सशक्त करना है, मंडल कार्यसमिति को भी सशक्त बनाना है तभी आने वाला लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित हो। मौके पर अमृत पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य साहेब हांसदा, दानिएल किस्कू, एस. टी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किसटू सोरेन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।