भाजपा झारखंड प्रभारी डॉ0 लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियां गिनायी

8a

हज़ारीबाग I  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हज़ारीबाग जिला मुख्यालय स्थित अटल सेवा केंद्र में जिला अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस दौरान राज्यसभा में पार्टी के सचेतक एवं वर्तमान में राज्यसभा सांसद सह झारखंड भाजपा के संगठन प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने संवाददाता सम्मेलन के जरिए सरकार की प्रमुख उपलब्धियां गिनाई।उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे वाजपेयी ने कहा कि पिछले 9 साल में नरेंद्र मोदी के सफल और सामर्थ्यवान नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों के जरिए खासा सम्मान बटोरा है। भाजपा सरकार ने पिछले 9 वर्षों में सामान्य जनमानस के लिए विशेष कर आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग चाहे वह किसी जाति धर्म पंथ और पूजा पद्धति के हों, उनकी चिंता करते हुए तमाम विकास योजनाओं को मूर्त रूप दिया है।झारखंड सरकार द्वारा खूंटी कोर्ट परिसर को सोलर ऊर्जा से युक्त करते हुए देश का पहला कोर्ट परिसर जो पूर्णतः सोलर ऊर्जा से युक्त है। के रूप में उल्लेखनीय उपलब्धि जोड़ी है। यही नहीं मुद्रा लोन योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में झारखंड के दुमका जिले से हुई थी। इसके साथ ही 39 एकड़ में नया विधानसभा परिसर और वर्तमान में उद्घाटित हुआ हाईकोर्ट परिसर भाजपा सरकार की देन है। श्री वाजपेयी ने कहा कि आयुष्मान योजना की शुरुआत अंबेडकर जयंती के दिन रांची से ही हुई थी।परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम पर देवघर एयरपोर्ट का लोकार्पण हो अथवा संथाल परगना के 5 जिलों को पहली बार गैस पाइपलाइन देने का काम, यह सब भाजपा की सरकार के ही दौरान हुआ है।हजारीबाग दुमका और पलामू में मेडिकल कॉलेज, रामगढ़ हजारीबाग में चार पेयजल आपूर्ति योजना, रामगढ़ में देश का तीसरा और पूर्वी भारत का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज बनाने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने ही किया है। जनजातीय तबके के लिए एकलव्य मॉडल स्कूल के माध्यम से 40 परिवारों के बच्चों को बेहतर पढ़ाई का अवसर मुहैया कराने का गौरव भी भाजपा सरकार की ही देन है।आदिवासी हितों की दावेदारी करने वाले राजनीतिक दलों को आड़े हाथों लेते हुए श्री वाजपेई ने कहा कि आदिवासी हित की बात करने वाले यहां के दलों ने आदिवासी समाज की बहन द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के समय पुरजोर विरोध किया था किंतु आदिवासी समाज की बहन को देश के सर्वोच्च पद पर आसीन करने का काम नरेंद्र मोदी सरकार की ही देन है।वही सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को सम्मान,युवाओं को प्रधानमंत्री कौशल विकाश योजना से मिल रहा मुफ्त प्रशिक्षण, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना से सैचुरेशन मोड में वृद्धों को मिल रही पेंशन योजना, आयुष्मान योजना से लाखो परिवार को पाँच लाख तक मुक्त स्वास्थ्य बीमा,क्षेत्र के विकास हेतु सलाना मिल रही ढाई सौ से तीन सौ करोड़ की राशि, किशान,विद्यार्थि,रेलवे लाइन,मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सड़को का जाल,पर्यटन स्थल, ट्राइबल स्टडीज,पतरातू थर्मल पावर प्लांट,अक्षय पात्रा, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान,जल,गैस पाइप लाइन,कोरोना से सुरक्षा हेतु साधन,सांसद मद, मुफ्त राशन आदि धरातल पर विकास की योजनाएं उतरी है।वही मंचासीन अतिथियों में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह रैना,पूर्व सांसद यदुनाथ पाण्डेय,प्रदेश उपाध्यक्ष सह माण्डू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल,प्रदेश से मनोज कुमार सिंह,सदर विधायक मनीष जायसवाल प्रेस वार्ता में उपस्थित थे।उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार ने दिया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/veal

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *