भाजपा नेता दिलीप सिंह ने गरीब, असहाय, वृद्ध लोगों के बीच किया कंबल का वितरण

IMG-20221226-WA0118
देवघर। ठंड की दस्तक शुरू हो गयी है। गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है। लेकिन कहते हैं न कि ईश्वर इस धरती पर किसी न किसी को निमित्त बनाकर जरूरतमंदों का ख्याल रखते हैं।
ऐसे ही एक शख़्सियत हैं जिला भाजपा कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह जिन्होंने शीतलहरी व सर्द पछुआ हवाओं से कड़कती ठंड को देखते हुए हिरणा वार्ड 9 मे सोमवार को गरीब,असहाय, निर्धन  लोगों के बीच कंबल वितरण किया।  लोगों को जब कंबल मिला तो उनके चेहरे ख़ुशी से खिल गए। दिलीप सिंह का धन्यवाद करते हुए लोग भावुक हो गए। ठण्ड की इस मौसम में उनका हाल चाल जाने  व कंबल देकर मदद करने पर उन्होंने ख़ुशी जाहिर की। साथ ही दिलीप सिंह की इस पहल की सराहना की। मौके पर दिलीप सिंह ने कहा कि हर साल की तरह इस साल आज 400 लोगो को कंबल वितरण किया गया। भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण निरंतर जारी रहेगा। और कहा कि अपनी धरती एवं अपने लोगों की सामर्थ्यभर परवाह और मदद उनकी नियति में शामिल है। यह निश्चय और संकल्प है कि जितना हो सके, जब तक जीवन है, वह करता रहूँगा। ईश्वर ने जितना मुझे सौभाग्य दिया है, जिन कार्यों का हमें निमित्त बनाया है वह करते रहेंगे। कंबल वितरण के मौके पर भाजपा सोशलमीडिया प्रभारी अमृत मिश्रा, दिग्विजय सिंह अभिषेक कुमार, चुनचुन ठाकुर, उदय प्रकाश, मसुदन ठाकुर, विक्रम कुमार, राजेन्द्र रवानी, आलम खान, मतला आदि मौजूद थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wz38

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *