फ्रेड कोरिडोर में विस्थापित हो रहे लोगों से मिले भाजपा नेता, दिया आश्वासन

निरसा I आसनसोल रेल मंडल के कुमारधुबी स्टेशन से सटे फ्रेट कोरिडोर निर्माण में शिवलीबाड़ी एवं मेढ़ा पंचायत करीब 250 घरों को घर खाली करने की नोटिस की सूचना पर मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) ज्ञान रंजन सिन्हा, नगर उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने विस्थापित हो रहे लोगों से मुलाकात की। बैठक कर स्थिति से अवगत हुए। ग्रामीणों ने समस्याएं रखी। ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द डीआरएम से वार्ता की जाएगी। साथ ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ पत्राचार किया जाएगा। समस्या के समाधान के लिए पहल की जाएगी। स्थिति से डीआरएम के अलावा सांसद और विधायक को भी अवगत कराया जाएगा। रेल अधिकारी से वार्ता कर जरुरत के अनुसार जमीन अधिग्रहण करने की बात पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा यहां के सभी गरीब लोगों के साथ है और किसी भी परिस्थिति में भविष्य में भी साथ रहेगी। मौके पर एग्यारकुंड मंडल अध्यक्ष रंजीत मोदी, अजय चौधरी, मुन्ना यादव, दुर्गा देवी आदि थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hxbc

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *