बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में रविवार को भारतीय जनता पार्टी बासुकीनाथ नगर इकाई, जरमुंडी मंडल इकाई एवं सहारा मंडल के द्वारा विभिन्न बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना। बासुकीनाथ नगर के बूथ संख्या-42 पर राज्यसभा के पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद ने कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धापूर्वक अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया और प्रधानमंत्री जी के मन की बात का कार्यक्रम भी सभी कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस मौके पर पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद ने बताया कि झारखंड के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बहुमूल्य योगदान है। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी बाजपेयी एक ऐसे नेता थे जो कि राजनीति के क्षेत्र में आजादशत्रु माने जाते थे। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष हो सभी उनकी प्रशंसा करते थे और उनके प्रति अपनी श्रद्धा रखते थे। देश को परमाणु संपन्न बनाने का गौरव यदि किसी ने दिलाया तो वह अटल बिहारी वाजपेयी थे। उनके प्रधानमंत्री काल के दौरान ही कारगिल के युद्ध में भी भारत को शानदार सफलता मिली। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हुआ। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष स्वरूप सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद, बूथ के अध्यक्ष प्रीतम कुमार, अवध किशोर प्रसाद, पंकज कुमार सिन्हा, संजय प्रसाद, सुधीर कुमार सिन्हा, लखन दास, सोनू कुमार, राजू सिन्हा, अविनाश कुमार, रितेश कुमार सिन्हा, दिवाकर प्रसाद, अशोक कुमार सहित पार्टी के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hmre