तमिलनाडु के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई की सरकार को चुनौती

हिम्मत है तो 24 घंटे में गिरफ्तार करके दिखाओ

Tamil_Nadu_Image

चेन्नई। भाजपा के तमिलनाडु प्रमुख के. अन्नामलाई के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बता दें कि के. अन्नामलाई ने राज्य में प्रवासी मजदूरों पर कथित हमलों को लेकर सत्तारूढ़ डीएमके पार्टी को जिम्मेदार ठहराया था। इस बयान के बाद ही राज्य भाजपा प्रमुख के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन पर हिंसा भड़काने और दो राज्यों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का आरोप है।
साइबर क्राइम डिवीजन ने भाजपा राज्य इकाई के प्रमुख पर हिंसा भड़काने और दो राज्यों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना को लेकर भाजपा बिहार ट्विटर अकाउंट धारक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा आप (डीएमके सरकार) सोचते हैं कि आप झूठे मामलों को दर्ज करके लोकतंत्र की आवाज को दबा सकते हैं। एक आम आदमी के रूप में मैं आपको 24 घंटे देता हूं, यदि संभव हो तो मुझे अरेस्ट करके दिखाओ। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hmha

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *