हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ 11 अप्रैल को बीजेपी करेगी प्रदर्शन : रामकिंकर पांडेय

6 अप्रैल को स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी

8

बेरमो। भारतीय जनता पार्टी फुसरो मंडल अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय ने बुधवार को डबल स्टोरी करगली स्थित अपने आवासीय कार्यालय में बुघवार को प्रेस को बताया कि‌ 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस से 14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती तक‌ कई कार्यक्रम आयोजित है। कहा कि बीजेपी के इतिहास को समझना चाहिए। महान लोगों ने संघर्ष कर इस पार्टी को खड़ा किया है। कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की ‘जनविरोधी नीतियों और विफलताओं के मद्देनजर पूरे राज्य के 32 हजार गांवों के आम लोगों को साथ लेकर 11अप्रैल को राज्य सचिवालय पर विशाल प्रदर्शन किया जायेगा। कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चलने वाली झामुमो, कांग्रेस ,और राजद ठगबंधन की सरकार से जनता ऊब चुकी है। उन्होंने बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह और धनबाद जिले में कोयला चोरी के अवैध कारोबार की बड़ी मंडी बताया है। कहा है कि यहां से प्रतिदिन हजारों टन कोयले की चोरी होती है और इस धंधे में अलग-अलग क्षेत्र में कई सिंडिकेट काम कर रहे हैं। यह भी कहा है कि कोयला के‌ अवैघ कारोबार से सरकार को भी राजस्व की हानि हो रही है।‌कहा है कि राज्य एवं देशहित में कोयले की चोरी रोकने एवं इसकी उचित निगरानी रखने का दायित्व राज्य सरकार का होता है। उन्होंने धनबाद, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, चतरा में चल रहे कोयले के अवैध कारोबार को रोकने के लिए टास्क फोर्स गठित करने की मांग की है। मौके पर फुसरो मंडल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष श्रीकांत यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nbq4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *