11 अप्रैल को राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा करेगी प्रदर्शन : टुनटुन

बेरमो । राज्य सरकार का 40 महीना का शासन कुशासन रहा है। बेरोजगारों के दिलों पर आघात करने वाली और रोजगार छीनने वाली सरकार है। ये बातें भाजपा फुसरो मंडल‌‌ महामंत्री टुनटून तिवारी ने सोमवार को करगली स्थित आवासीय कार्यालय में कही। उन्होंने कहा कि यह विनाशयुक्त सरकार हैं। इसलिए बीजेपी ने तय किया हैं की 11अप्रैल को झारखंड की जनता सड़कों पर उतर कर, बीजेपी के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन करेंगे और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। दरअसल,भाजपा 11 अप्रैल को रांची स्थित सचिवालय का घेराव करेगी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xjwo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *