देवघर। देवघर में गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सासंद डाँ निशिकांत दुवे के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों एवंम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई । जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को 4 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आम जनमानस को सभा स्थल पर ले जाने की जिम्मेदारी और अन्य कार्य सौंपी गई। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने पर बल दिया गया ।बैठक में मुकेश पाठक ने कहा कि गृह मंत्री 4 फरवरी को जसीडिह में संथालपरगना को एक बड़ी सौग़ात खाद के कारख़ाने का शिलान्यास करने व बाबा बैद्यनाथ जी का दर्शन करने 4 फ़रवरी को देवघर आएँगे । शिलान्यास में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को हर हाल में ले जाने की जिम्मेदारी हम सभी का और सभी को काम दायित्व भी दिया गया। सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता व नेता प्रचार प्रसार के लिए बैनर लगाएं,ताकि अधिक से अधिक लोगों को गृह मंत्री के कार्यक्रम की जानकारी हो सके। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपनी व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता बबलू सिंह ने कहा की गृह मंत्री का कार्यक्रम अत्यंत भव्य हो इसके लिए हम अपने कार्यकर्ताओ के साथ पूरी तैयारी में लगे हैं ।
बैठक मे मुख्य रूप से पिंटू तिवारी, देवता पांडे,अभय आनंद झा, राजीव सिंह बबलू , अमृत मिश्रा, राजीव कुमार, रिंटू ,बबली सिंह सत्यम सानू प्रवीण राय संजय राय प्रमेश राव साहिल कुमार, निशा सिंह, अलका सोनी, संध्या कुमारी, सुमन केशरी, निरज प्रकाश, दीपक केशरी, प्रफुल्ल कुमार, शुभम कुमार आदि उपस्थित रहे ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wxhd