वीरेंद्र सिंह भाया अभियान प्रमुख व कमलसिंह मीणा एंव हनुमत दीक्षित सहप्रमुख नियुक्त
भरतपुर (राजस्थान)(यतेन्द्र पाण्डेय्) | भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण पर केन्द्रीय योजना के तहत महासंपर्क अभियान चलाया जायेगा | भरतपुर संभाग के सवाई माधोपुर जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि महासंपर्क अभियान के तहत केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन – जन तक पहुंचाया जाएगा , केंद्र के नेता घर घर संपर्क कर इस अभियान का शुभारंभ करेंगे | जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने सवाई माधोपुर जिले में इस अभियान का क्रियान्वन करने हेतु भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भाया को अभियान प्रमुख , जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह मीणा और पूर्व मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित एवम दिलीप यादव को अभियान का सहप्रमुख नियुक्त किया है | जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि ये अभियान 30 मई से प्रारंभ होकर 30 जून तक चलेगा जिसमे प्रत्येक बूथ , शक्ति केंद्र और पन्ना प्रमुखों की संरचना के आधार पर रणनीति तैयार की जाएगी | इस अभियान के तहत 51 लोकसभाओ पर केंद्रीय नेताओं की बड़ी रैलियां और प्रत्येक लोकसभा पर जनसभा होगी , प्रदेश और जिला स्तर पर प्रबुद्धजन सम्मेलन , कार्यकर्ताओ से संवाद , मोर्चो का संयुक्त सम्मेलन होगा , इस प्रकार के कई कार्यक्रम आयोजित कर जनता तक केंद्र की योजना के बारे में बताया जाएगा |