भारतीय जनता पार्टी संताल परगना प्रमंडलीय बैठक स्थानीय इंडोर स्टेडियम दुमका में आहूत की गई,कार्यक्रम की अध्यक्षता देवघर विधायक सह भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण दास के अध्यक्षता में हुई कार्यक्रम संचालन दुमका जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन ने की भारतीय जनता पार्टी संथाल परगना प्रमंडलीय बैठक इनडोर स्टेडियम दुमका में संपन्न हुई भारतीय जनता पार्टी के नेता राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे ।बैठक को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी जी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने लगातार एक महीने पार्टी संगठन के कार्य तपती गर्मी में भी करने का जो कार्य किया है वह उसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस देश के लिए इस राष्ट्र के प्रति समर्पित है यही एक भाव है जिसके कारण पार्टी के कार्यकर्ता को न भूख लगती है ना बारिश वह देखते हैं और ना ही उनको ठंड महसूस होती है बाबूलाल मरांडी जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 365 दिन चलने वाली पार्टी है और हमारे कार्यकर्ता हर दिन पार्टी कार्य में लगे रहते हैं महा जनसंपर्क अभियान के महत्त्व को लगातार पार्टी के द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए लोकसभा स्तर पर विशाल जनसभा का आयोजन हर लोकसभा स्तर पर किया गया लाभार्थी सम्मेलन ,व्यापारी सम्मेलन, प्रबुद्ध जनों का सम्मेलन ,पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पर बड़ चढ़कर भागीदारी ली गई 2024 में आने वाले लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का कार्य माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किया है आज उसी के आशीर्वाद के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांगेगा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश आज आर्थिक सामरिक राजनीतिक विदेश नीति हर क्षेत्र में देश मजबूत हुआ है और वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा ।पार्टी के महामंत्री प्रदीप वर्मा जी ने कहा पूरे कार्यक्रम को सरल ऐप की सूची डाले कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट रखी जिसमें पूरे संथाल परगना प्रमंडल से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार किए गए लाभार्थी सम्मेलन विकास तीर्थ जनसभा विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करना आदि कई प्रकार के कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में सफलतापूर्वक संपन्न किया साथी कार्यकर्ताओं को आगामी 11 जुलाई तक घर-घर संपर्क अभियान और विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करने के कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम का विस्तार किया गया सांसद सुनील सोरेन ने केंद्र सरकार की उपलब्धि को रखा,कार्यक्रम को पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, गोड्डा विधायक अमित मंडल,सारठ विधायक रणधीर सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा,ने भी संबोधित किया, मीडिया प्रभारी पिन्टू अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ लुईस मराण्डी,पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, जामताड़ा जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह, गोड्डा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता,साहेबगंज जिलाध्यक्ष राम दरश यादव,पाकुड़ जिला महामंत्री शीला हेम्ब्रम ,पूर्व विधायक देवेंद्र कुँवर, सुरेश मुर्मू ,निवास मंडल अमिता रक्षित,अमरेंद्र सिंह, ,जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडेय,गौरव कांत ,बबलु मंडल राम नारायण भगत, जवाहर मिश्रा,जिला महामंत्री विवेकानंद राय, दीपक स्वर्णकार,सहित प्रमंडल के सभी जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी,जिला मोर्चा अध्यक्ष और महामंत्री, सभी मंडल अध्यक्ष ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।
भवदीय,पिन्टू अग्रवाल,मीडिया प्रभारी