बासुकीनाथ। बासुकीनाथ स्थित नंदी चौक पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने झारखंड सरकार की नियोजन नीति के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड सरकार को फटकार लगाते हुए सरकार के बनाए गए नियोजन नीति को रद्द कर दिया है। इस फर्जी नियोजन नीति के विरोध में ही भारतीय जनता युवा मोर्चा सीएम का पुतला दहन कर रहा है। कहा कि झारखंड सरकार बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बासुकीनाथ में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रैली भी निकाली, सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी किया। कहा इस सरकार से राज्य का भला होने वाला नहीं है। नियोजन हेतु प्रतियोगिता परीक्षा विज्ञापन को रद्द किया है जिससे झारखंड राज्य के हजारों युवाओं का जीवन अधर मे लटक जायेगा। लगातार इस अकर्मण्य हेमंत सोरेन सरकार द्वारा युवाओं को ठगा जा रहा है, जो भारतीय जनता युवा मोर्चा कतई बर्दाश्त नही करेगी। इस कार्यक्रम में मौके पर पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी, महिला मोर्चा महामंत्री मनोरमा देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद, वरीय नेता रविकांत मिश्रा, पप्पू सिंह, अक्षय यादव, युवा मोर्चा के संथाल परगना प्रभारी सौरभ कश्यप, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार, महामंत्री अमन राज, उपाध्यक्ष अक्षय यादव, मंत्री वासुदेव झा, गोपीनाथ दत्ता, कपिलदेव मंडल, नगर अध्यक्ष स्वरूप कुमार सिन्हा, साहेब मिश्रा, जयकिशोर साह सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/54tc