कोयला का काला खेल चितरा कोलियरी से हो रही है अवैध कोयला की तस्करी

IMG-20230316-WA0067

मधुपुर। सारठ प्रखंड क्षेत्र के एस.पी माइंस चितरा से प्रतिदिन दिन दहाडे़ साइकिल मौटरसाईकिल के द्वारा अवैध कोयले की तस्करी कर बुढ़ई के रास्ते बिहार मे मोटी रकम लेकर तस्करों द्वारा कोयले को खपाया जाता है जिससे सरकार को हर रोज लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है।आज सुबह अराय मोड़ से लेकर रंगा सिरसा चौक तक कोयले से लदे मौटरसाईकिल और साईकिल की लंबी कतार देखने को मिली।बता दें की चितरा से रंगा सिरसा कि दुरी तय करने में क्रमशःतीन थाना क्षेत्र चितरा,पथरड्डा,पाथरोल को पार कर आखिर कैसे तस्करों के द्वारा रोज कोयले की अवैध तस्करी कि जा रही है। आखिरकार इसके जिम्मेदार कोन हैं इस पर कोलियरी प्रबंधन एंव स्थानीय पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर सवालिया निशान खडा़ किया जा रहा है!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6fin

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *