बेंगाबाद। पूर्व जिप सदस्या अनिता देवी की पांचवी पुण्यतिथि के मौके पर मंगलवार को मानसिंहडीह गांव में श्रद्धाजंली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिवंगत जिप सदस्या के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय कमिटी सदस्य नागेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ नागो सिंह के सौजन्य से1500 कम्बल वितरण गरीबों के बीच किया गया इस मौके पर बेंगाबाद मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह ने कहा कि ठंड के बढ़ते हुए प्रकोप को ध्यान में रखते हुए और इस सर्दी से अपने पंचायत के वृद्ध, विधवा एवं असहाय लोगों को तत्काल कुछ राहत देने के उद्देश्य से उन सभी के बीच काफी संख्या में कंबलों का वितरण किया गया। कहा कि बढ़ती हुई शीतलहर के बीच कंबलों का सौगात पाकर पंचायत के अंतिम पायदान पर खड़े जन साधारण के चेहरों पर प्रसन्नता की लहर देखी गयी बताया कि जनवरी का महीना आरंभ हो चुका है और सर्दी बढ़ गई है। पंचायत के गरीब लोग ऐसे सर्द मौसम में काफी परेशानियों का सामना करते हैं। पंचायत वासियों को ठंड से निजात दिलाने के उद्देश्य से इनके बीच आज कंबलों का वितरण किया गया है। कहा कि आने वाले समय में जल्द ही ऐसे और भी कई लोगों के बीच कंबल बांटने का काम किया जाएगा और साथ ही पंचायत के विभिन्न स्थानों पर आम जनता की सुविधा के लिए अलाव की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी।इस दौरान मानसिंहडीह गांव में गरीब गुरबो का हुजूम उमड़ पड़ा। मौके पर बेंगाबाद की मुखिया श्रीमती प्रभा सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विजय सिंह, किशोर सिंह, बंटी सिंह, पवन राम सहित अन्य ने सैकड़ो गरीबो के बीच बारी बारी से कंबल वितरण किये।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/iszt