मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर कंबल वितरित 

IMG-20221225-WA0004
देवघर। मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर रेलवे स्टेशन इत्यादि जगह पर जाकर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरण कर रही है और आगे भी करती रहेगी। सम्मेलन का एक ही उद्देश्य है जरूरतमंद लोगों की सहायता करें और आगे भी करेगी। जिस प्रकार ठंड पड़ रही है लोग देवघर एवं जसीडीह प्लेटफार्म पर बिना कंबल उड़े ठंड में ठिठुर आ रहे थे। मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों ने जाकर उन्हें कम्बल वितरण किया जिसे लोगों ने सम्मेलन के सदस्यों को खूब आशीर्वाद दिया। सेवा ही धर्म है धर्म ही कर्म है कर्म ही पूजा है यह मारवाड़ी समाज का मूल मंत्र है। उसी को चरितार्थ करते हुए सम्मेलन अनेकों अनेक कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रमंडलीय उपाध्यक्ष शिव कुमार सर्राफ प्रदेश पदाधिकारी विमल खेतान सचिन सुल्तानिया राजेश मोदी सम्मेलन के सदस्य नीतीश लिखमानिया अनील झुनझुनवाला प्रशांत केजरीवाल दिनेश पौदार आदि सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाया। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wuju

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *