हनवारा। महागामा प्रखंड अंतर्गत सुकलचक में पंचायत समिति मद से हनीफ घर से अनिल घर तक पीसीसी पथ निर्माण का उद्घाटन महागमा प्रमुख अफ़साना बानो ने किया। 15 वें वित्तीय आयोग की निधि से सुकलचक गांव में पंचायत समिति कोष से 2लाख 49 हजार 900 रुपये की लागत से नव निर्मित पीसीसी पथ निर्माण कार्य का उद्घाटन महागामा प्रमुख ने विधिवत नारियल फोड़ कर किया। इस दौरान प्रमुख ने कहा कि अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जर्जर सड़कों के निर्माण कराने के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रयास कर रही हूं। खासकर जो वर्षों से उपेक्षित है। वंचित समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक विकास का लाभ पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिसका एक उदहारण आपके सामने है। उन्होंने बताया कि यहां पीसीसी सड़क नहीं होने से आसपास के लोगों को काफी कठिनाई होती थी। ग्रामीणों द्वारा अक्सर इन समस्याओं से अवगत कराया जा चुका था। सड़क के निर्माण से यह समस्या अब दूर हो गई है। राज्य सरकार की जो भी योजनाएं हैं, वो निश्चित तौर पर समाज के प्रत्येक लोगों तक पहुंचाने का उनका प्रयास जारी है। ज्ञात हो कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष का माहौल है। इस मौके पर प्रमुख ने ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को भी सुना। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि असलम परवेज सहित गांव के दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/j2iq