मधुपुर। बाल विकास परियोजना सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी प्रभावती ने 18 से 19 वर्ष बालिकाओं के लिए चल रही सावित्रीबाई फुले योजना के लाभ दिलाने हेतु प्रखंड के सभी सेविकाओं के साथ समीक्षा बैठक की गई। मौके पर कुमारी प्रभावती ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश देते हुए कही के 18 वर्ष से 19 वर्ष की बालिकाओं का सर्वे कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना की लाभ हर जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए सभी 18 वर्ष से 19 वर्ष बालिकाओं की सर्वे कर इस योजना का लाभ दिलाया जाए! साथ ही उन्होंने बेहतर आंगनबाड़ी संचालन को लेकर कई टिप्स दिए उन्होंने कहा के समय पर आंगनबाड़ी का संचालन करें साफ सफाई पर खास ध्यान दें और पोषण ट्रैकर के तहत सभी बच्चों लाभार्थी का ऑनलाइन डाटा में कलेक्ट करें साथ बच्चों का वजन मापी करें तभी आपका मानदेय पोषाहार समय पर मिल सकेगा साथ ही योग्य लाभार्थी को सावित्रीबाई फुले योजना का लाभ पहुंचाएं इसके लिए अपने अपने क्षेत्र मैं ऐसे लाभार्थियों की पहचान कर इनसे फॉर्म कलेक्ट करें और कार्यालय में जमा करें जो सावित्रीबाई फुले योजना का लाभ लेने का लायक हो उन्होंने बेहतर आंगनवाड़ी संचालन के लिए समय पर केंद्र खोलें और बंद करें साथ ही बच्चों को और केंद्र का फोटोग्राफी के द्वारा अटेंडेंस बनाए और इसका क्लिप विभाग को भी उपलब्ध कराएं ताकि केंद्र पर कोई उंगली ना उठा सके सरकार की आदेश का हर हाल में पालन अति शीघ्र करें अगर किसी तरह की कोई दिक्कत परेशानी हो तो बेझिझक कार्यालय को जानकारी दें ताकि आपकी समस्या को समय पर हल कर सकूं!
मौके पर पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी ,पर्यवेक्षिका सालंती हेंब्रम, पर्यवेक्षिका निवेदिता नटराजन, प्रधान सहायक प्रकाश, दास कंप्यूटर ऑपरेटर टिंकू दास, आदेशपाल अशोक मांझी सहित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी सेविकाए उपस्थित रहे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/aegy