रक्तदान से मिलता है लोगों को जीवनदान : स्वामी जयन्तानन्द
स्वामी विवेकानंद के पद चिह्नों पर चल आज के युवा देश के विकास में दें योगदान : स्वामी दिव्यसुधानंद
रक्तदान शिविर में भाग लें और रक्तदान कर शिविर को सफल बनाएं : जितेश राजपाल
देवघर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी देवघर शाखा द्वारा शाखा अध्यक्ष सह उपायुक्त देवघऱ मंजुनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार चलाए जा रहे बहुआयामी मुहिम ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत आगामी 27 जनवरी 2022 को रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के 100 वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष में शताब्दी समारोह के तहत एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसका पोस्टर लॉन्चिंग आज रामकृष्ण विवेकानंद विद्यापीठ में सचिव स्वामी जयन्तानन्द जी महाराज, प्राचार्य स्वामी दिव्यसुधानंद महाराज जी, इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी देवघऱ शाखा के सदस्यों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
रक्तदान एक पुनीत कार्य है : स्वामी जयन्तानन्द
मौके पर स्वामी जयन्तानन्द जी महाराज ने बताया कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है इससे लोगों को जीवनदान मिलता है और इसीलिए कहते हैं रक्तदान से बड़ा कोई कार्य नहीं अतः मैं आप सभी लोगों एवं पूरे शहर वासियों से आग्रह करता हूं कि हमारे इस रक्तदान शिविर में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और रक्तदान कर इस रक्तदान शिविर को सफल बनाएं |
रक्तदान से अच्छा कोई योगदान नहीं : स्वामी दिव्यसुधानंद
प्राचार्य स्वामी दिव्यसुधानंद जी महाराज ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। इसमें 45 प्रतिशत युवा हैं। आज के युवा को स्वामी विवेकानंद के पद चिह्नों पर चलकर देश एवं हिंदुस्तान के विकास एवं उत्थान में अपना अहम योगदान देना चाहिए और रक्तदान से अच्छा कोई योगदान नहीं हो सकता है और मैं आप सभी युवा वर्ग एवं नगर वासियों से आग्रह करता हूं स्वामी जी के आदर्शों को एवं उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए इस रक्तदान शिविर में हिस्सा लेंं।
रक्त की कमी के कारण मरीजों को होती है समस्या : जितेश राजपाल
इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी देवघर शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल ने बताया कि वर्तमान समय में ब्लड बैंक में रक्त की बहुत कमी है, जिस कारण मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या के समाधान करने के उद्देश्य से यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आप सभी शहर वासियों से आग्रह है कि इस रक्तदान शिविर में भाग लें और रक्तदान कर शिविर को सफल बनाएं।
रक्तदान जीवनदान है : पीयूष जायसवाल
देवघर शाखा के वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है इसी उद्देश्य से आप सभी आगे आए और किसी को जीवनदान देने के उद्देश्य से रक्त दान करें और इस दौरान शिविर को सफल बनाएं|
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nqhd