भीषण गर्मी से बच्चे के नाक से बहने लगा खून, शिक्षक परेशान

1

जामा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमलाचातर में बुधवार को तब अफरा तफरी मच गयी जब एक छात्र के नाक से खून बहकर फर्श पर टपकने लगा। बच्चों ने इसकी सूचना तुरंत शिक्षकों को दी। शिक्षकों ने सातवीं वर्ग के छात्र कृष्णा पंडित उम्र 13 वर्ष को फर्श पर लिटाया। फिर ठंढे पानी से उसका मुंह नाक धुलवाया गया। कुछ देर पंखे के नीचे लिटाकर उसे रखा गया। इसके उपरांत कृष्णा के परिजनों को बुलाकर उसे घर भेज दिया गया। विद्यालय के शिक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण इस तरह की समस्या उत्पन्न हो रही है। प्रशासन को विद्यालय के समयावधि में परिवर्तन किये जाने की जरूरत है। वर्तमान में विद्यालय सुबह 7 बजे से अपराह्न एक बजे निर्धारित किया गया है। जो भीषण गर्मी में व्यवहारिक प्रतीत नहीं हो रहा है। कई शिक्षक संघों ने भी विद्यालय के समयावधि में परिवर्तन करने की मांग की है। बुधवार को ही जरमुंडी प्रखंड के  उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ा डुमरिया में भी एक छात्रा के नाक से खून टपकने लगा था। प्रशासन को बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के समयावधि पर विचार किये जाने की जरूरत है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ymws

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *