जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष 7 लोग घायल, 4 रेफर 

IMG-20230121-WA0057
बिरनी। प्रखण्ड अंतर्गत पड़रिया पंचायत के बृंदा जमुनियांतरी में शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें दोनों पक्षों से 7 ब्यक्ति घायल हो गए। जिसमें प्रथम पक्ष से 4 सदस्य जिसकी पहचान 69 वर्षीय द्वारिका सिंह,  58 वर्षीय बचिया देवी, 60 वर्षीय विमला देवी, 40 वर्षीय मुकेश सिंह, 42 वर्षीय अशोक सिंह तथा दूसरे पक्ष से 55 वर्षीय नकुल सिंह,  32 वर्षीय धनन्जय सिंह,  22 राहुल सिंह 29 वर्षीय कैलाश सिंह,23 वर्षीय शिबू सिंह,58 वर्षीय सीताराम सिंह, 27 वर्षीय रीता देवी, 33 वर्षीय पिंकी देवी, 53 वर्षीय राजदेव सिंह शामिल है। सभी एक ही गाँव के रहने वाले हैं। मारपीट की घटना को लेकर द्वारिका सिंह ने बताया कि नकुल सिंह ने अपने सहयोगि चानो निवासी मुंशी मोदी,सुरेंद्र सिंह व अन्य लोगों के साथ जमुनियांतरि में शुक्रवार की रात को योजना बनाकर मेरे जमीन में झोपड़ी बना लिया तथा शनिवार की सुबह उस झोपड़ी को घर बनाने उद्देश्य से जेसीबी से खुदाई करवा रहा था जिसे रोकने गए तभी नकुल सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिर्च का पावडर हमलोगों के आंख में छींट दिया और लाठी-डंडे से मारपीट करने लगा जिससे 3 लोग घायल हो गए तथा नकुल सिंह ने बताया कि मेरे घर के पास पहले से झोपड़ी था जिसे हम घर बनाने के उद्देश्य से जेसीबी से खुदाई करवा रहे थे तभी वे लोग आए और मारपीट होने लगी जिससे दोनों पक्षों से कुल 7 लोग घायल हो गए घायलों में 3 महिला व 4 पुरुष शामिल हैं सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी में डॉ साकिब ने किया तथा 1 महिला व 2 पुरुषों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/eokw

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *