पुस्तक प्रेमी विधायक नारायण दास पहुंचे पुस्तक मेला, पुस्तकों के बीच बिताये घंटो समय 

IMG-20230119-WA0002
देवघर। आज भी मेला में दिनभर दर्शकों का अनवरत आना जारी रहा। प्रकाशकों ने दर्शकों के लगातार आते रहने से बन रहे श्रृंखला पर खुशी व्यक्त करते नजर आए। वहीं आज विधायक नारायण दास ने मेला में घंटों अपना बहुमूल्य समय बिताया। विधायक ने मेला की सफलता देखकर खुशी का इजहार किया। आज  प्रदीप भैया महाराज भी मेला अवलोकन करते देखे गए और आयोजकों को शुभकामनाएं दी। उधर निदेशक डीआरडीए श्री परमेश्वर मुंडा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री टोनी टोप्पो के अन्य अधिकारियों के साथ मेला आए और मेल प्रभारी आलोक मल्लिक के साथ सांसद मद से पुस्तकों के क्रय पर भी विचार किया। एक-दो दिनों में क्रय शुरू की जाएगी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7jl9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *