हजारीबाग/ सीमा सुरक्षा बल के अपर महानिदेशक अकादमी टेकनपुर प्रशिक्षण केन्द्र व विद्यालय एवं सहायक प्रशिक्षण केन्द्र मेरू कैंप का तीन दिवसीय दौरे पर डॅा प्रणब मोहंती, अपर महानिदेशक, भारतीय पुलिस सेवा प्रशिक्षण केंन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में पहुचे। कैंप परिसर में शान-ए- मगध अतिथि गृह में इंद्रजीत सिंह राणा, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय ने अपर महानिदेशक महोदय का स्वागत किया। दानियल अधिकारी, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, देवी सरन सिंह, उप महानिरीक्षक (प्रशा), राजेश कुमार, उप महानिरीक्षक (एसटीएस), राकेश रंजन लाल, उप महानिरीक्षक (प्रशि), श्री डी के परमानिक, उप महानिरीक्षक (एक्सप्लॉसिव) व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। डॅा. प्रणब मोहंती, अपर महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल, 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी है। डॅा. प्रणब मोहंती ने राज्य और केन्द्र के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी है। साथ ही वे साइबर फोरेंसिक में विषेषता के साथ जांच में समृद्ध और विशाल अनुभव रखतें है। उन्होंने वर्ष 2021 में सीमा सुरक्षा बल,नई दिल्ली में महानिरीक्षक (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। तस्करो और राष्ट्र विरोधी तत्वो (एएनई) द्वारा पश्चिमी सीमा पर ड्रोन गतिविधियों के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए सीमा सुरक्षा बल में एक ड्रोन व यूएवी और साइबर फोरेंसिक लैब की स्थापना की । वर्तमान में डॅा प्रणब मोहंती, सीमा सुरक्षा बल, अकादमी टेकनपुर, में अपर महानिदेशक निदेशक के पद पर कार्यरत है। प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय सीमा सुरक्षा बल, हजारीबाग एक अंर्तराष्ट्रीय स्तर एवम् महत्व का आईएसओ 9001- 2015 प्रमाणित प्रीमियर प्रशिक्षण संस्थान है। संस्थान काउन्टर इन्सरजेन्सी, काउंटर टेरेरिजम, फील्ड इंजीनियरिंग, एक्सप्लॉसिव आदि के क्षेत्र में विशिष्ट प्रशिक्षण न केवल सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों को बल्कि अन्य केन्द्रीय सशस्त्र बलों एवं राज्य पुलिस के कार्मिकों को भी प्रशिक्षण प्रदान करता है। इसके अलावा संस्थान में मित्र राष्ट्रो के सशस्त्र बलों के पुलिस अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद इंद्रजीत सिंह राणा, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय ने परिसर के प्रशासनिक भवन में कैंप के सभी अधिकारीयों का अपर महानिदेशक महोदय से परिचय करवाया। इंद्रजीत सिंह राणा, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय एवं श्री दानियल अधिकारी, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय एवं सहायक प्रशिक्षण केन्द्र में वर्षभर में आयोजित एवं वर्तमान प्रषिक्षण गतिविधियों के बारे मे जानकारी दी। इसके बाद दोनो संस्थानों के महानिरीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से ब्रीफिंग के दौरान महोदय नें सभी महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा करते हुए अपने निर्देश एवं आश्वासन भी दिए। महानिदेशक को विशिष्ट प्रशिक्षण विद्यालय के प्रशिक्षण एरिया का दौरा किया। इस दौरान कमांओ समूह के अनुदेशकों के द्वारा बिल्डिग स्केलिंग टेक्निक एवं आर्टिफिशियल वॉल क्लाइम्बिंग का प्रर्दशन व पीटी समूह के अनुदेशकों के द्वारा फिजिकल ट्रेनिंग का प्रर्दशन दिखाया। इसके बाद विशिष्ट प्रशिक्षण विद्यालय के हथियार संग्रहालय का दौरा किया। वहां पर रखे हथियारों से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। सीईजी समूह के अनुदेशकों के द्वारा बार्डरमैन के लिए आईईडी घटना प्रबंधन कौशल और आईईडी से निपटनें के लिए विशेष रूप से पार्सल और पत्र बॉम्ब का प्रर्दशन दिखाया। प्रर्दशन के बाद उनका आईईडी संग्रहालय, एमएमजी व मोर्टार समूह का दौरा किया एवं प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत की। सहायक प्रशिक्षण केन्द्र का भी जायजा लिया।
सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मेरु कैंप, विभिन्न ईकाईयों का किया निरीक्षण
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/j8ju