बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित

IMG-20230214-WA0058

जामताड़ा। भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम मिहिजाम  नगर स्थित वॉइस फाउंडेशन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अंगभूति झा  उपस्थित थे। मौके पर अंगभूति झा ने उपस्थित छात्रों को बजट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बजट में आने वाले वित्तीय वर्ष में संपूर्ण आर्थिक अनुमानित एवं केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित आय-व्यय का लेखा-जोखा होता है ।बजट हर साल केंद्रीय वित्त मंत्री के द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किया जाता है बजट से ही देश का विकास और देश का भविष्य तय होता है साथ ही उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023 24 हेतु लोकसभा में पारित बजट के अनुसार व्यक्तिगत आयकर दाताओं को सात लाख तक का इनकम टैक्स फ्री किया गया है। साथ ही शिक्षा क्षेत्र में 740 एकलव्य विद्यालय में 38800 नियुक्तियां होना तय किया गया है। एशिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क भारत का ही है और रेलवे के विकास के लिए 240 लाख करोड रुपए का सौगात दिया गया है। जबकि विभिन्न नगरों में नए हवाई अड्डा बनाने का भी प्रस्ताव किया गया है। किसानों के लिए बागवानी मिशन के तहत 22 करोड़ रुपए दिया गया है। इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनूप कुमार पांडेय ने चर्चा करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ टाइम बैंकों में महिला बचत खाता खोल कर दो लाख तक जमा करने पर 75 फ़ीसदी ब्याज मिलेगा।
कार्यक्रम में मिहीजाम नगर परिषद के अध्यक्ष कमल कुमार गुप्ता, मिहीजाम भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश यादव, वॉइस फाउंडेशन के दुर्गा शर्मा, अमित शर्मा एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0imu

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *