जारंगडीह अपर बंगला में गोली बारी, कोयला व्यवसायी को लगी गोली गंभीर

गोली किस कारण से चली पुलिस कर रही है जांच-पड़ताल।

घायल के कमर में फंसा है गोली बेहतर इलाज के लिए भेजा गया बोकारो।

घटना के बाद स्थानीय लोगो ने कथारा-फुसरो मुख्य मार्ग जाम कर गोली चलाने वालों को गिरफ्तार करने का कर रहे थे मांग।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घबरा कर चारो आरोपी ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

19

बेरमो/जारंगडीह /कथारा / बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के र जारंगडीह अपर बंगला शिव मंदिर के समीप शनिवार को देर शाम लगभग 8:20 बजे रात्रि गोली बारी से हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस घटना मे जारंगडीह आर आर शाप कालोनी निवासी 46 वर्षीय शांति पद गोराई को कमर के नीचे एक गोली लग गई। जिससे शांति पद गोराई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल स्वजनों ने बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज किया उसके बाद गोली लगे जगह का एक्सरे किया गया तो पता चला कि गोली फंसा हुआ है। वही घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए मरीज को बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया। इधर घटना की सूचना पाकर बोकारो थर्मल, गांधीनगर, बेरमो व कथारा ओपी पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी मे जुट गए। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगो ने कथारा फुसरो मुख्य मार्ग को टायर जलाकर जाम कर गोली चलाने वालों की गिरफ्तारी की मांग करनेेलगे। पुलिस आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही थी । पुलिस ने मौके से दो जिंदा कारतूस बरामद की है। इधर घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगो ने बताया कि एक बाइक में सवार तीन युवक काफी समय से आपस मे ही घुम रहा था और आपस में बकवास कर रहे थे। जिसे सुन कई लोग वहां पहुंचे तथा तीनो को घर जाने की बात कही तो वे लोग वहां से चले गए मगर कुछ समय बाद वही लोग पुनः वापस आए ओर गाली गलौज करने लगे तथा फायरिंग शुरू कर दिया। उसी समय शांति पद गोराई अपने आरआर शाप कालोनी आवास से अपने बड़े भाई महादेव गोराई के घर जा रहा था तभी उसको एक गोली कमर के नीचे जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर घटना को अंजाम देकर चारो आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। इधर पुलिस के समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम हटाया जा सकाा। उधर पुुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर जरिडीह बाजार में दबीश दी मगर कोई आरोपी पकड़ा नही जा सका। सुबह मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस की सख्ती से घबराकर चारो आरोपी युवक गांधीनगर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। जिसे लेकर पुलिस आगे की जांच पड़ताल मे जुटी है। पुलिस के द्वारा इस घटना को लेकर समाचार लिखे जाने तक कोई प्रेस कांफ्रेंस नही कि गई है जिस कारण आरोपी युवको के नाम व घटना के कारणों का खुलासा नही हो सका है। जबकि सुत्र बताते हैं कि यह मामला जिम में हुए विवाद का है जबकि कुछ का कहना है कि यह मामला प्रेम का है। बहरहाल लोगो की बाते सुन यही लगता है कि महज दहशत फैलाने के गरज से आरोपियों ने गोली बारी की मगर दुर्भाग्य से इसका शिकार एक कोयला व्यावसायी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लगभग पांच चक्र गोलियां चलाई गई है। जबकि पुलिस ने घटना स्थल से दो जिन्दा कारतूस भी बरामद की है। पता तो यह भी चली है कि चारो आरोपियों मे एक युवक नाबालिग है हलाकि इन बातो की पुष्टि पुलिस की ओर से नही की गई है। लोगो के बातने के अनुसार उपरोक्त बाते लिखी जा रही है। जबकि घटना का पटाक्षेप पुलिस की पीसी के बाद ही सामने आ पायेगा जिसके लिए अभी इंतजार करना होगा। जबकि घायल व्यक्ति के शरीर से गोली निकाल लिया गया है और उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। बहरहाल इस घटना के बाद पुलिसिया कार्यवाही की जितनी भी तारीफ की जाये कम है। क्योंकि पुलिस ने ऐसा जाल बिछाया ही आरोपी घबराकर खुद पुलिस के सामने आ गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wvzg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *