चकाई / चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कांसरायडीह गांव में जमीन मालिक द्वारा जमीन की मापी कराने के दौरान गांव के दबंगों द्वारा जमीन मापी कर देना से रोक दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है इस संबंध में चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत घरभाषण गांव निवासी मनीष पासवान पिता सुधीर पासवान एवं चंपा देवी पति राधे पासवान ने चंद्रमंडीह थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है दिए गए आवेदन में मनीष पासवान ने बताया कि कांसरायडीह गांव एक एकड़ जमीन खरीदा हूं और उसका मापी कुशल अमीन के द्वारा करवा रहा था इसी दौरान कांसरायडीह गांव के ही 15 लोग आकर जबरदस्ती जमीन मापी करने से रोक दिया एवं ₹100000 की रंगदारी मांगने लगे और कहा कि अगर रुपए नहीं दोगे तो जमीन मापी करने नहीं देंगे और बिना रुपये दिए जमीन मापी किया तो जान से मार देंगे वही इस संबंध में चन्द्रमंडीह थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच-पड़ताल की जा रही है