पुनः जमीन की नापी कराकर अस्पताल निर्माण के विवाद का किया गया पटाक्षेप

जामा प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह पंचायत के सेमरदुमा गांव में 50 बेड वाले क्रिटिकल केयर अस्पताल निर्माण कार्य को लेकर उत्पन्न भूमि विवाद सुलझा लिया गया। अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार साहू, स्वजातीय संघ के अध्यक्ष दुर्गा चंद्र राय, उपाध्यक्ष कंचन राय सहित ग्रामीण मिथिलेश राय, पुरण राय के अलावा भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता एवं ग्रामीणों के सहयोग से विवाद सुलझा लिया गया। एवं अस्पताल बनने की सहमति बन गयी। बता दें कि ग्रामीण अस्पताल निर्माण का लगातार विरोध कर रहे थे। लोगों की शिकायत थी कि गलत तरीके से जमाबंदी जमीन पर अस्पताल बनाया जा रहा है। साथ ही सरकारी भूमि में पशु चराने की दिक्कत को लेकर एवं अपने खेतों में जाने के रास्ते बंद हो जाने को लेकर ग्रामीण लगातार विरोध जता रहे थे। ग्रामीणों के विरोध को समाप्त करने के लिए अंचल अधिकारी द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ लगातार दो दिनों तक गांव में कैंप किया गया था। जिसमें पुनः जमीन की मापी करायी गयी और खेत खलिहान जाने का रास्ता बंद हो जाने और पशुओं के चराने की जमीन की आपत्ति का निराकरण करते हुए अस्पताल बनने की सहमति हो गयी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/swob

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *