देवघर। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का 65 वां जन्म दिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने देवघर जिला कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में मनोरमा होटल में केक काटकर व 65दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक व लड्डू खिलाकर बाबूलाल मरांडी की लंबी आयु की कामना की। मीडिया से बातचीत में कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी शुरू से ही जनता के प्रति समर्पित रहे हैं। बाबूलाल जी जिस तरह मुखर होकर राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम कर रहे हैं, उनकी लंबी आयु की कामना करता हूं। हमलोग हर साल जन्मदिन मनाते आ रहे। मौके पर जिला सोशलमीडिया प्रभारी अमृत मिश्रा, नंदु झा कार्यसमिति सदस्य विपीन प्रसाद देव , राजेश यादव, आयुष जगनानी ,वरूण यादव, शुभम सिंह, धनंजय तिवारी, मनमीत शर्मा, राजेन्द्र रवानी, संजीत सिंह, आकाश सिंह, ज्ञानेंद्र झा ,