सरकार द्वारा बैन सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध नगर परिषद टीम द्वारा चलाया गया अभियान

13

मधुपुर I नगर विकास एवं आवास विभाग,झारखंड सरकार की निर्देशों के आलोक में प्रशासक,नगर परिषद मधुपुर सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री आशीष अग्रवाल के आदेशानुसार नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत  वाणिज्य क्षेत्रों में नगर परिषद की टीम नगर प्रबंधक विश्वनाथ भगत के नेतृत्व में शांति निकेतन मार्केट, हटिया रोड, गांधी चौक, स्टेशन रोड, में सरकार द्वारा बैन किए गए सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया गया । दुकान एवं प्रतिष्ठानों में जाकर सर्च अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 30 किलो प्लास्टिक जब्त की गई साथ ही लगभग ₹5000 का फाइन वसूला गया । नगर प्रबंधक द्वारा मार्केट के सभी दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी और कठोर कार्रवाई करने की बात कही । इस अभियान में नगर प्रबंधक मृणाल कुमार, अजय कुमार, मेराज रब्बानी, मंसूर आलम, नंद कुमार पासवान, भूपेंद्र भगत, राजेश झा, मिथुन प्रसाद रवानी,  औरंगजेब अंसारी, संजय कुमार,  सदानंद राउत, मनीष आदि नगर परिषद की टीम उपस्थित थी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hro0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *