देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली शिवबारात को लेकर सम्पूर्ण रुटलाइन में विद्युत व्यवस्था और अतिक्रमण मुक्त आवागमन व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान निर्वाध विद्युत आपूर्ति के अलावा सुरक्षा के दृष्टिकोण से शिवबारात रुटलाइन में विद्युत पोल की जांच, बिजली के तारो की मजबूतीकरण, विद्युत आपूर्ति से जुड़े कार्यों की जांच की जा रही हैं।
इसके अलावे बाबा मंदिर के अलावा शिवबारात रुटलाइन में विधि व्यवस्था के अलावा सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया, ताकि शिवबारात के दौरान आवागमन व्यवस्था के अलावा आमजनों की सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। साथ ही अतिक्रमण हटाने के दौरान इन क्षेत्रों में सड़कों पर लगी दुकानों व अवैद्य तरीके से लगाये गये दुकानों के साथ-साथ अपनी तय सीमा से अधिक जगहों को अतिक्रमित करने वाले दुकानदारों पर आवश्यक कार्रवाई की गई।