अवैध शराब माफिया और नकली शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया

देवघर। देवघर के पुलिस अधीक्षक  सुभाष चंद्र जाट और उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर डी एस पी सारठ द्वारा संयुक्त छापामारी टीम गठित कर उत्पाद बल, सशस्त्र गृहरक्षकों और सारठ थाना के सहयोग से सारठ थाना क्षेत्र के गजियाडीह से विभिन्न ब्रांडों और साइज के कुल 40 बोतल अवैध विदेशी शराब छापामारी कर बरामद किया गया । जिसमें मुख्य अभियुक्त छत्तीस यादव को मौके वारदात से गिरफ्तार किया गया है । आपको बता दें क़ी, इन दिनों लगातार जिले मे अवैध शराब माफिया और नकली शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस और उत्पाद विभाग क़ी तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6nu6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *