बोकारो थर्मल(बेरमो)। केन्द्र सरकार की लाभकारी योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बोकारो थर्मल के डी पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। वहीं शिविर में गोविंदपुर डी पंचायत के 102 लोगो का आयुष्मान भारत कार्ड बनाया गया। गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा ने पंचायत वासियों को जानकारी देते हुए कहा कि बोकारो उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायत व सचिवालय भवनों में 16 जून से 30 जून तक प्रज्ञा केन्द्र द्वारा निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। जिसमे लाल कार्ड (पीएच), अंत्योदय कार्ड (पीला कार्ड) एवं ग्रीन (हरा) कार्ड धारियो के सभी सदस्यों को इस योजना के तहत कार्ड बनाये जा रहे हैं। मौके पर एबीडी अनिल मिश्रा, अरमो सहिया साथी सविता देवी, जन वितरण प्रणाली के वितरक ओम प्रकाश यादव एवं उप मुखिया और वार्ड सदस्यों के सहयोग से राशन कार्ड धारियों का आयुष्मान कार्ड जा रहा हैं।
आयुष्मान भारत योजना के तहत गोविंदपुर डी पंचायत में बना 102 लोगों का कार्ड
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/c6h2