सैकड़ों छात्र ने लिया हिस्सा जिला के प्रसिद्ध शिक्षक ने किया मोटिवेशन
जमुआ। प्रखंड के नवडीहा ओपी अंतर्गत सियाटांड़ पंचायत के मुखिया महेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पंचायत के बिशनपुरा स्थित आम बागान में मंगलवार को केरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया जिसमें सियाटांड़, चिलगा, नवडीहा गोरो इत्यादि पंचायत के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। इसके साथ ही कैरियर काउंसलिंग में गिरिडीह जिला के अलग-अलग विषय के प्रसिद्ध शिक्षक का आमंत्रण किया गया था जिसमें इंग्लिश शिक्षक विनोद वर्मा , प्रोजेक्ट हाई स्कूल नावहार के प्रधानाध्यापक भुनेश्वर प्रासाद वर्मा , प्लस टू उच्च विद्यालय नवडीहा के शिक्षक चंद्रदेव प्रसाद वर्मा , साइंस वर्ल्ड गिरिडीह के संचालक रवि शंकर विद्यार्थी , जीनियस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर जयनंदन ,देवेंद्र ,मोहन, अनिल,उच्च विद्यालय छोटकी खरगडीहा प्रधानाध्यापक उमाशंकर राम, डॉ गौतम कुमार ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर नरेश वर्मा , स्पेक्ट्रम कोचिंग क्लास गिरिडीह के संचालक इत्यादि शिक्षक के साथ पंचायत के वैसे छात्र जो सरकारी नौकरी में कार्यरत है उन सभी लोगों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को पढ़ाई संबंधित मोटिवेशनल क्लास दिया । वहीं मुखिया महेंद्र कुमार वर्मा ने कहा पंचायत में इस प्रकार कॉन्सलिंग आयोजन करके यहां के छात्रों को अभी से ही उनके अंदर छुपे हुए प्रतिभा को निखारने का काम कर रहा हूं अगर किसी छात्र को किस क्षेत्र में जाना पसंद है तो उन्हें जाने के लिए क्या तैयारी करना पड़ेगा यह सारी चीज जिला के अलग-अलग विषय के शिक्षक के विशेषज्ञों द्वारा बताया गया।
वहीं साइंस वर्ल्ड के संचालक रविशंकर विधार्थी ने कहा माननीय मुखिया जी के द्वारा यह कैरियर कॉउंसिलग सह मिलन समारोह विद्यार्थियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन मिल सकेगा । एक ओर जहाँ लोग जोगीरा सारा रा..रा आयोजित कर रहे हैं वंही मुखिया जी के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम की जितनी तारीफ की जाय कम होगी । इस तरह का कार्यक्रम सभी पंचायतों में होनी चाहिए ताकि विद्यार्थियो को जागरूक किया जा सके।मौके पर विनय वर्मा, कमलेश वर्मा, अशोक वर्मा, धनेश्वर वर्मा, गोविंद वर्मा,दीनदयाल वर्मा ,सचिन वर्मा, राजेंद्र वर्मा, श्यामनन्द शैलू, सुधीर कुमार वर्मा, सुजीत वर्मा, धनुषधारी वर्मा ,कमलेश वर्मा, इत्यादि कई लोग उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wveg